पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम रेडे के निवासी दिव्यांग विमल साय को आगे की पढ़ाई करने के लिए लैपटाप दिया...कलेक्टर के हाथों लैपटाप मिलने से सपने पूरे होने की खुशी चेहरे पर झलकी - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 4 मार्च 2022

पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम रेडे के निवासी दिव्यांग विमल साय को आगे की पढ़ाई करने के लिए लैपटाप दिया...कलेक्टर के हाथों लैपटाप मिलने से सपने पूरे होने की खुशी चेहरे पर झलकी

 


कलेक्टर ने दिव्यांग विमल को पढाई करने के लिए दिया लैपटाप

कलेक्टर के हाथों लैपटाप मिलने से सपने पूरे होने की खुशी चेहरे पर झलकी

विमल ने खुशी होकर दिया धन्यवाद


जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम रेडे के निवासी दिव्यांग विमल साय को आगे की पढ़ाई करने के लिए लैपटाप दिया। कलेक्टर ने विमल साय को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकानाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और भविष्य में अपने सपने पूरे करने के लिए कहा।

            श्री विमल पत्राचार के माध्यम से बीए की पढ़ाई कर रहें हैं। विद्यार्थी ने कलेक्टर से आगे की उच्च शिक्षा की पढ़ाई पूर्ण करके शासकीय नौकरी में जाने की इच्छा जाहिर की है। कलेक्टर के हाथों लेपटाप मिलने पर विमल के सपने अब पूरे होने की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही थी। विमल ने कलेक्टर और राईस मिल एसोशियन जशपुर को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर विपणन अधिकारी श्री प्रवीण पैंकरा उपस्थित थे

"
"