जशपुर,,,,,,कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत चिरोड़ा में आज सुबह पीडीएस खुलते ही बवाल मच गया,लोग फरवरी महीने में बांटा गया चावल में से निकाल कर अजीब सा दिख रहा चावल लेकर पहुंचे थे।ग्रामीण लाए हुए चावल को प्लास्टिक का बता रहे थे,उनका कहना था कि यह चावल को बनाने से बर्तन में चिपक जाता है,पक्के चावल को चबाना भी मुस्किल होता है,दांत में चिपकने की बात भी सामने आई,हमने भी पड़ताल की चावल को चबाने की कोशिश की मगर चावल नही टूटा बल्कि दांतो मे चिपक गया,जलाने से चावल का दाना पिघने लगा जबकि असली चावल नही पिघलता,ग्रामीणों ने डीलर से चावल नही लिया और फूड इंस्पेक्टर के आने के बाद इस चावल की पूरी जानकारी प्राप्त कर ही चावल लेंगे या फिर चावल बदल कर हमे अच्छा चावल ही वितरण किया जाए,
हमने जब फूड इंस्पेक्टर से बात किया तो उन्होंने बताया की ये चावल फोर्टीफाइट चावल है जो कुपोषण से लड़ने से मदद करती है,हमने पूछा कुपोषण का शिकार बच्चे होते हैं और यह चावल सबको क्यूं दिया रहा है। फूड इंस्पेक्टर ने बोला की चावल बच्चों को देने के लिए था गलती से सबको बांट दिया जा रहा है,,कल मैं मौके में पहुंच कर चावल की जांच कर वितरण करवाऊंगा,,
हम आपको बताते है की क्या होता है फोर्टिफाइड राइस?
फोर्टिफाइड राइस का मतलब है, पोषणयुक्त चावल. इसमें आयरन, विटामिन B-12, फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं. पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा की वजह से फोर्टिफाइड राइस की न्यूट्रीशनल वैल्यू भी काफी ज्यादा होती है. यानी इस चावल का सेवन करने वाले लोग कुपोषण का शिकार नहीं होंगे. सरकार का उद्देश्य भी यही है. कुपोषण दूर करने के लिए ही तो केंद्र सरकार ने फोर्टिफाइड राइस को जरिया बनाने का निर्णय लिया है.
कैसे तैयार होता है फोर्टिफाइड चावल?
फोर्टिफाइड राइस में जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व, विटामिन और खनिज की मात्रा को कृत्रिम तरीके से बढ़ाया जाता है. जिस तरह साधारण समुद्री नमक में आयोडीन मिलाकर उसे आयोडाइज्ड बनाया जाता है, चावल को फोर्टिफाइड बनाना भी इसी तरह की एक प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया में चावल की पोषण गुणवत्ता में सुधार लाया जाता है. चावल का फोर्टिफिकेशन, चावल में आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने और चावल की पोषण गुणवत्ता में सुधार करने का तरीका है.,,,
इस जानकारी के अनुसार और ग्राम पंचायत में दिए जाने वाले चावल की बनावट में जमीन असमान का अंतर नजर आ रहा है,क्युकी फोर्टीफाईट चावल में भी असली चावल के दाने के ही पोषणयुक्त बनाने में इस्तेमाल किया जाता है,जबकि पंचायत में दिया गया चावल में मिक्स फोर्टीफाईट चावल आर्टिफिशियल चावल प्रतीत होता हैं,या कहे तो प्लास्टिक का चावल सा लग रहा है,,

