कांसाबेल,,,,,,कांसाबेल में अवैध रेत खनन का वीडियो सामने आया है,जिसमे जेसीबी मशीन के साथ करीब पंद्रह से अधिक ट्रैक्टरों में नदी का सीना चीर बालू खनन किया जा रहा है,,और यह बालू सीधे पत्थलगांव से कुनकुरी एनएच ठेकेदार अपने निर्माण कार्य में लगा रहा है,,पहले लगा की ये खनन एनएच ठेकेदार करवा रहा है,मगर हकीकत कुछ और थी, एनएच ठेकेदार खुद नही बल्कि टांगरगांव के रेत खनन का ठेकेदार के साथ मिलीभगत करके अवैध रेत खनन का खेल चल रहा है,आपको बता जेसीबी मशीन लगा कर अवैध खनन बनगांव के पास मैनी नदी में किया जा रहा है,मगर खनन किए जाने वाला एरिया लमडांड पंचायत के अंदर आता है,बालू यहां से निकाला जा रहा है और बिल्टी टांगरगांव रेत खनन टेंडर का दिया जा रहा है,, सीधे सीधे बोले तो अधिकारियों के नाक के नीचे रेत माफिया अपना काम चल रहा है,,
कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने रेत माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की का आदेश दिया था।जिसके बाद कलेक्टर के निर्देसानुसार सभी तहसीलदार बालू ढोने वाले सभी ट्रेक्टर की पकड़ धकड़ तेज हो गई, पकड़ी गई सभी ट्रेक्टर किसानों की थी जो गांव में चल रहे पंचायत कार्य या भवन निर्माण के लिए ले जाते थे,जिन पर कार्यवाही के नाम हजारों का जुर्माना वसूल किया गया,,
जब कलेक्टर के आदेश पे बहुत से ट्रेक्टर बालू से लोड किया हुआ पकड़ा गया था,जिसमे कांसाबेल तहसीलदार और कांसाबेल टी आई ने मोर्चा संभाला था,जिसमे इस रेत माफिया गोल्डी अग्रवाल का ट्रेक्टर भी जप्त किया था,जिस पर टांगर गांव रेत खनन बिल्टी दिखा कर अपना ट्रेक्टर छुड़वा लिया गया था,पकड़े गए ट्रेक्टर पोंगरो से बालू निकाल रहे थे।मगर अधिकारी भी रेत माफिया के सामने लाचार नजर आए,, उसके बाद रेत माफिया लमडांड के तरफ बालू के लिए निकल गए,,और अब रोज सैकड़ो ट्रेक्टर बालू निकाल कर नदी रेत माफिया दिन दहाड़े अपना काम कर रहे है,और जिम्मेदार राजस्व अधिकारी आंख बंद कर रेत माफिया का साथ दे रहे है,जब ऊपर से बालू पकड़ने का आदेश आयेगा तो बेचारे किसानों का ट्रेक्टर है ना जिस पर अधिकारी अपना पवार दिखाएंगे,, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल को भी रेत माफिया के द्वारा अवैध खनन की जानकारी प्राप्त हैं,,
कार्यवाही नही के विषय में रेत माफिया के आदमी से बात चीत की तो उसने बताया की कमीशन नीचे से ऊपर तक पहुंचाया जाता है,हमे किस बात का डर,जशपुर में अवैध रेत खनन का खेल चलता रहेगा,क्युकी जिम्मेदार अधिकारी गरीब किसान के ट्रेक्टर पर ही कार्यवाही कर खाना पूर्ति करते रहेंगे,,

