कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं समाज को हमेशा से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। महिलाओं की समाज में एक अहम भूमिका होती है। महिलाओं को इसी तरह आगे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए समाजिक कार्याें सहित अन्य कार्याें का बढ़ाने की बात कही। उन्हांेने महिलाओं जागरूक रहने कहा। जिससे की समाज में होने वाले अपराधों से वे बच सके। साथ ही उन्होंने अपने गांव-शहर के युवक-युवतियों को भी जागरूक करने की बात कही।
उन्होंने सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं शासन की योजनाओं की जानकारी रखेंगे वे हमेशा अपने परिवार के साथ आस पास के लोगों को भी इसका फायदा पहुंचा सकेंगे। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी समूह की महिलाओं से कहा कि वे अपने कार्य को बेहतर तरीके से करें। जिससे की उन्हें अधिक आमदनी प्राप्त हो सके। पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने भी उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का विशेष योगदान है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने सभी को इसी तरह हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों का वजन, स्वास्थ्य जांच सहित निःशुल्क दवाई का भी वितरण किया गया

