जशपुर जिले के मंगल भवन दुलदुला में 09 मार्च को लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित.....09 मार्च 2022 दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 4 मार्च 2022

जशपुर जिले के मंगल भवन दुलदुला में 09 मार्च को लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित.....09 मार्च 2022 दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी

जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालन के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु मंगल भवन (सामुदायिक भवन) दुलदुला में 09 मार्च 2022  को लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

      जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 09 मार्च 2022 दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त आवेदकों से अपील की है कि लर्निंग लाइसेंस के लिए किसी भी लोक सेवा केन्द्र और च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या परिवहन विभाग की वेवसाईट  parivahan.gov.in   से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं एवं 09 मार्च 2022 का स्लॉट (अपॉइंटमेंट) लेकर मंगल भवन दुलदुला में उक्त तिथि को आवेदन के साथ उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ ले सकते हैं।

"
"