बहेराडीह में पांच ब्लॉकों के किसानों ने लिया मशरूम खेती का प्रशिक्षण। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 5 मार्च 2022

बहेराडीह में पांच ब्लॉकों के किसानों ने लिया मशरूम खेती का प्रशिक्षण।

 


रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव  

 जांजगीर चाम्पा--प्रशिक्षण के नाम पर शासन लाखों, करोङों रुपये खर्च कर रही है लेकिन जिले के एक छोटे से गांव बहेराडीह में कृषि विभाग से निर्मित मशरूम उत्पादन इकाई में  बिहान स्व सहायता समूह की महिलाएं स्थानीय जिले के किसानों, बेरोजगार युवक,युवतियों, स्व सहायता समूहों की महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया है। इस समय 2 मार्च से 11 मार्च तक मशरूम की खेती का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके बाद आचार, पापड़, बड़ी, मसाला पाउडर बनाने, कोसा कीटपालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, भेड़ पालन, बटेर पालन, मधुमक्खी पालन, लाख उत्पादन, डेयरी फार्म, जैविक खाद निर्माण, सब्जी खेती नर्सरी प्रबंधन, का निःशुल्क प्रशिक्षण अनुभवी मास्टर ट्रेनर प्रगतिशील किसान रामाधार देवांगन, दीनदयाल यादव, अमित कुमार तिवारी, विकास साहू, श्रीमती पुष्पा यादव, श्रीमती रामबाई यादव, श्रीमती सीता देवांगन, एस एस ठाकुर, लव गौतम, शिवकुमार तिवारी, श्यामलाल राठौर, संतोष कश्यप, राजकुमार सोनी, मानुराम पटेल, राजशेखर सिंह,  श्रीमती सुशीला गबेल, रामप्रकाश केशरवानी आदि प्रगतिशील किसानों के द्वारा कृषि क्षेत्र में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जाटा के आश्रित ग्राम बहेराडीह में कृषि क्षेत्र में नियमित रूप से चलने वाली निःशुल्क प्रशिक्षण में बेरोजगार युवक, युवतियों, स्व सहायता समूह की महिलाओं, किसानों को किसी भी प्रकार की कोई भी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं है। 2 मार्च से शुरू हुए मशरूम प्रशिक्षण में सक्ति ब्लॉक के अर्जुनी गांव से श्रीमती अंजू सारथी, लिमतरा से श्रीमती मंजुलता साहू, बलौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लछनपुर से श्रीमती खुशबू साहू, श्रीमती टिक्कम बाई यादव, श्रीमती रजनी यादव, श्रीमती रूखमणी यादव, ग्राम डोंगिपेंड्री से श्रीमती शोभा, नवागढ़ ब्लॉक के पिरदा से सहदेव दास, जांजगीर से विजेंद्र सिंह,बम्हनीडीह ब्लॉक के गोविंदा से रामशंकर गोंड़, चोरिया से भोला थवाईत, तेंदुआ से रविशंकर उरांव, आदि किसानों ने निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन बलौदा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष व जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नम्रता राघवेंद्र नामदेव, केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ दिनेश कुमार, सरपंच श्रीमती अनिता सपन मिरी, उप सरपंच श्रीमती चंदा सरवन कश्यप, सामाजिक संगठन रेस्टोरेशन रेस्टोरेशन फाउंडेशन के सीईओ जे बसवराज,के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कृषक संगवारी रामाधार देवांगन, दीनदयाल यादव, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पीआरपी श्रीमती पुष्पलता ध्रुव, एफएलसीआरपी श्रीमती रेवती यादव, सक्रिय महिला श्रीमती ललिता यादव, कुरदा क्लस्टर के नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन बहेराडीह के सचिव श्रीमती पुष्पा यादव, गंगे मईया स्व सहायता समूह के लेखापाल श्रीमती साधना यादव, श्रीमती रामबाई यादव, श्रीमती उर्मिला यादव, श्रीमती कृष्णा यादव, शारदा स्व सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, सचिव श्रीमती चन्दा कश्यप, जय भुवनेश्वरी स्व सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव, सचिव श्रीमती अमरीका यादव, पूर्व सरपंच मूरित राम यादव व ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

"
"