जशपुर अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

जशपुर अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या


जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति, मुआवजा, बंटवारा,  भूमि-विवाद, विद्युत लाईन जुड़वाने, जल भराव, नामांतरण सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने समस्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

"
"