जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने पत्थलगांव विकासखंड के बागबहार, मयूरनाचा, कोकियाखार, रोकबहार के कार्याें का किया निरीक्षण - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने पत्थलगांव विकासखंड के बागबहार, मयूरनाचा, कोकियाखार, रोकबहार के कार्याें का किया निरीक्षण

 


जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी ने विगत दिवस पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बागबहार, तरईकेला, मयूरनाचा, कोकियाखार, रोकबहार के कार्याें का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि, समतलीकरण, डबरी निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण का निरीक्षण करके कार्य में प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने गोठानों का भी निरीक्षण करके मुर्गी शेड, बकरी शेड के कार्याें को भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा है। साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गोठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ ही अन्य आजीविका से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए है ताकि समूह की महिलाएं अतिरिक्त आर्थिक लाभ अर्जित कर सके।


"
"