जशपुर जिले के पत्थलगांव में नव वर्ष को ध्यान पर रखते हुए शराब का सेवन कर वाहन चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने एवं तेज गति, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध पत्थलगांव पुलिस के द्वारा जगह जगह पर नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनलाईजर के माध्यम से चेक कर एवं तेज गति में लहराते हुए वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की जा रही है ।
साथ ही प्रत्येक वाहनों को बारीकी से चेक किया जा रहा है । शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाये जाने पर उनके वाहनों को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर शुल्क वसूला जा रहा है।
पत्थलगांव के जशपुर रोड में समीप टीआई एनएल राठिया के नेतृत्व में वाहन चालको को चलानी कार्यवाई की जा रही है । वही इंदिरा गांधी चौक पर यातायात प्रभारी मनोज साहू के नेतृत्व में दो लोगों से 400 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई ।

