पत्थलगांव - नए वर्ष की शुरुआत के अवसर पर नगर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से छग शासन की नामांकित पार्षद(एल्डरमैन) शकुंतला त्रिपाठी ने विभिन्न वार्डों में अपने मद से डस्टबिन बांटकर लोगों को नए वर्ष का उपहार दिया एवं वार्डवासियों को स्वच्छता का पूर्ण रूप से ध्यान रखने का संदेश भी दिया ।
इस अवसर पर उनके कार्यकर्ता भी साथ मौजूद रहे नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी पटेल ,पार्षद सतीश गर्ग सहित अन्य कर्मचारी एवं नागरिक भी इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
नामांकित पार्षद श्रीमती शकुंतला त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता ही स्वच्छ समाज की नींव होती है हमें अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ रखने के साथ ही कचरे हेतु डस्टबिन का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे वातावरण भी शुद्ध रहता है उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे पूरे नगर में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा ।

