जशपुर जिले के नाग लोक के नाम से विख्यात फरसाबहार के अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में ओपन चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 48 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का खेल - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

जशपुर जिले के नाग लोक के नाम से विख्यात फरसाबहार के अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में ओपन चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 48 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का खेल

 


ओपन चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता का गरिमामयी ढंग से  हुआ समापन। 

कई मुद्दत के बाद बना मनोरंजन का केंद्र बिंदु ग्राम पंडरीपानी

जशपुर जिले के नाग लोक के नाम से विख्यात फरसाबहार के अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में ओपन चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 48 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा कौशल की छाप छोड़ी, खेल के अंतिम चरण में सीतापुर सरगुजा वर्सेस आजाद क्लब पडरीपानी के बीच रोमांचक प्रदर्शन रहा, शुरुआती दौर में सीतापुर आजाद क्लब पर भारी पड़ा और 1-0 से बढ़त बना ली लेकिन दूसरे राउंड में आजाद क्लब ने एक-एक से बराबरी कर ली, तत्पश्चात संघर्ष जारी रखते हुए आजाद क्लब पंडरीपानी ने अपनी खेल तजुर्बा का प्रदर्शन करते हुए 1-2 से बढ़त बना ली इस बीच सीतापुर सरगुजा को कई मौके मिले लेकिन उन्होंने अंतिम घड़ी में सफलता हासिल करने में नाकामयाब रहे, और इस तरह प्रतियोगिता के समाप्ति के फल स्वरुप सीतापुर उप विजेता बना, तथा विजेता का ताज आजाद क्लब पंडरीपानी को नगद राशि 51000 एवं कप एवं अन्य घोषित पुरस्कारों से दोनों टीमों को सम्मानित किया गया।

 

इस प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर सांसद महोदय श्रीमती गोमती साय जी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने अपनी उपस्थिति नहीं दे पाई इस एव भाजपा के भूत पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश भगत ने कमान संभाली और उन्होंने कहा कि ग्राम पंडरीपानी में अक्सर ऐसे खेल का आयोजन जैसे क्रिकेट फुटबॉल होता रहा है आज फिर से ग्राम पंडरीपानी की युवा पीढ़ी ने गुजरे लम्हों के यादों को ऐतिहासिक पन्नों को पलट कर गौरवशाली एवं गरिमामय ढंग से उजागर कर दिया है।

   

ग्राम पंडरीपानी की इस संगठन और एकता को बरकरार रखने में समिति के समस्त युवाओं को मैं धन्यवाद देता हूं,उन्होंने विजेता के दोनों टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का प्रदर्शन आप लोगों ने खिलाड़ी भावना से खेलते हुए अपनी प्रतिभा एवं तजुर्बा इतनी खूबी से किया है कि आप लोगों को फरसाबहार पंडरीपानी वर्षों तक याद रखेगा।

   

प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को ग्राम पंडरीपानी सरपंच श्री त्रिलोक साय परहा ने अपने शुभ हाथों द्वारा नवाजा एवं द्वितीय स्थान पर सीतापुर (सरगुजा) को श्री वेद प्रकाश भगत द्वारा नगद  25000 एवं शिल्ड से नवाजा गया।

     

 समिति के अध्यक्ष त्रिलोक नाथ साय परहा, उपाध्यक्ष आनंद भगत, कोषाध्यक्ष गजाधर यादव, उप कोषाध्यक्ष रवि नायक, सचिव संतोष नायक, उप सचिव स्वरूपा नंदन साय, एवं समस्त पंडरीपानी के युवा अनिल मिंज, संतोष मिंज,   वेद प्रकाश भगत रतन, रामप्रताप  रामाशंकर ,महेश परहा , संतोष खेस, तेज नाथ, जंघासाय, कृष्णा गुप्ता, जयचंद भगत, सुभाष गुप्ता,गजेंदर नायक, गुलन, केशव नाग, रोहित , ऋत्विक रोशन, एवं समस्त ग्राम पंडरीपानी के युवा गणों की भूमिका सराहनीय रही।


 रिपोर्टर - खुलेश्वर यादव



"
"