कांसाबेल,,,, मिली जानकारी के अनुसार कांसाबेल में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में चौकीदार की लापरवाही से बड़ी घटना घट सकती थी,आपको बता दे की चौकीदार दीनानाथ साय रात में बैंक का ताला लगाना तो छोड़िए सटर को भी बंद करना भूल गया।रात्रि गस्त की टीम ने जब रात में देखा तो उनके होश उड़ गए तुरंत टी आई संतोष सिंह को बुलाया फिर टी आई ने दीना नाथसाय को बुला कर ताला बंद करवाया,,आपको बता दे की टी आई संतोष सिंह ने बताया की यह चौकीदार नसे में धुत था चलने लायक भी नहीं था,,गंभीर लापरवाही के कारण बैंक में चोरी की घटना घट सकती थी मगर कांसाबेल पुलिस की मुस्तैदी के कारण बैंक में कोई अप्रिय घटना नही हो पाई,,
बैंक का ताला खुला रहना शक पैदा करता है,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काम कर रहे चौकीदार दीना नाथ बैंक कर्मचारी नही है ,पहले रिटायर हो चुका है तो बैंक का चाभी उसके पास कैसे,कही बैंक में मिलिजुली चोरी का प्लान तो नही था,,
बैंक मैनेजर ने बताया की बैंक का चौकीदार छुट्टी में होने के कारण दीना को डेली वर्कर के हिसाब से एक दिन के लिए रखा गया था,,

