पत्थलगांव शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क अतिक्रमण पर स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के मध्य बैठक हुई संपन्न - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 9 मार्च 2022

पत्थलगांव शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क अतिक्रमण पर स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के मध्य बैठक हुई संपन्न

पत्थलगांव शहर में सड़क अतिक्रमण के कारण आये दिन लगने वाले जाम की समस्या के मद्देनजर बुधवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी आर.एस. लाल की अध्यक्षता में स्थानीय प्रशासन व व्यपारियों के बीच बैठक संपन्न हुई । इस दौरान  के दौरान उपस्थित व्यपारियों से अनुविभागीय अधिकारी आर.एस. लाल ने कहा कि बीते महीनों दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई भयावह घटना के बाद शासन व प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रैफिक जाम होने से शहर में आये दिनों घटित हो रही घटनाओं को रोकना मुख्य लक्ष्य होगा। इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। 


साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए है, सड़कों के चौड़ीकरण की आवश्यकता है। जिसके लिए नक्शे के अनुसार प्रशासन ने सड़क के बीच से दोनों ओर 30-30 फिट तक जगह को खाली कराएगी। इसके लिए नगर पंचायत को मुनादी करवाने को कहा गया है। सड़को में भारी भरकम ट्रको के खड़े होने से सामानों के लोडिंग व अनलोडिंग के लिए समय निर्धारित किया है जिसके अंतर्गत रात 8 बजे से सुबह 9 बजे तक व्यपारीयों के लिए समानो का उतार चढ़ाव का समय निर्धारित किया है । उन्होंने इसके लिए दो दिनों का समय देकर नियम का पालन करने की अपील की है ।  उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर नियम को अनदेखी करने पर कार्यवाही की जाएगी। जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो सके एवं व्यापारियो को अवगत कराते हुए कहा कि सड़कों के किनारे अपने दुकानों के सामानों को रोड़ तक ना लगाए दुकानों के अंदर ही रखे।  


इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी ने कहा कि सड़कों के किनारे बैनर पोस्टर ना लगाए। उन्होंने व्यापारियों को समझाईस देते हुए कहा कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर दिए जाने से शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी होती है । उन्होंने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों से सड़क के किनारे समान को न सजा कर अपने दुकानो में रखने की अपील की। वही पत्थलगांव के काश्मीरी गली, सरस्वती शिशु मंदिर गली, कोयला फैक्टी गली में समानो को उतार चढ़ाव के किए घंटो तक ट्रको की खड़े रहने से जाम की समस्या को देखते हुए एसडीओपी ने यातायात प्रभारी को कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए है ।


 इस मौके पर एसडीएम आर. एस. लाल, एसडीओपी मयंक तिवारी, तहसीलदार रामराज सिंह, नायाब तहसीलदार जानकी काठले, टीआई नंदलाल राठिया, यातायात प्रभारी मनोज साहू, न.पं. सीएमओ जितेंद्र बहादुर पटेल, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय व्यापारी व पत्रकार मौजूद रहे ।

"
"