रायगढ़ जिले का एकमात्र विद्यालय मात्रशासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ही नही है बल्कि रायगढ़ जिले की ऐतिहासिकता को दर्शाने वाला विद्यालय है - गोमती साय - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 11 मार्च 2022

रायगढ़ जिले का एकमात्र विद्यालय मात्रशासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ही नही है बल्कि रायगढ़ जिले की ऐतिहासिकता को दर्शाने वाला विद्यालय है - गोमती साय


रायगढ़ जिले के शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अस्तित्व को खत्म होने से बचाने के लिए 01 मार्च 2022 से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थल पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीमती गोमती साय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर समर्थन दिया है। और कहा कि रायगढ़ शहर में संचालित शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम बदल कर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कर दिया गया है और यहाँ संचालित हिंदी माध्यम स्कूल को बंद करने की साजिश हो जा रही है। हिंदी माध्यम स्कूल को बंद कर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार हज़ारो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। ये कांग्रेस की सरकार अंग्रेजों की बनाई नीति पर काम कर फिर ऐतिहासिक महत्व की पहचान को नष्ट कर रायगढ़ वासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है। शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मात्र एक विद्यालय ही नही है यह रायगढ़ जिले के निवासियों की एक पहचान भी है। जिसे यहाँ के बच्चे युवा बड़े आन- बान - शान से बताते है कि यंहा हमारे पिता जी, हमारे दादा जी पढ़ाई किये है। शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ के अस्तित्व को बचाने यहाँ के जागरूक नागरिक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में बैठे है मैं उनका समर्थन करती हु और यहीं बैठी हूँ।


उक्त धरना प्रदर्शन स्थल में उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता,जगन्नाथ पाणिग्रही,राजेश शर्मा,कुमार देवेंद्र प्रताप,गौतम ज्ञानू,पूनम सोलंकी,आलोक सिँह, श्रीकांत सोमावार,दीपेश सोलंकी, महेश साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"
"