जशपुर जिले के जनपद पंचायत फरसाबहार के माडल गोठान ग्राम बोखी में बिहान मेला के अंतर्गत सभी आसपास के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ऐतिहासिक मेला का आयोजन किया गया, मेले के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में कांग्रेस कमेटी की अतिथियों के आगमन पर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर मादर और ढोल की थाप पर बिहान मेला में बहुत ही सुमधुर गाने से वातावरण को बहुत ही मनमोहक और आनंदमय वातावरण का रूप दिया, अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री निरंजन ताम्रकार, डीडीसी महोदया सुकुमारी नवीना पैंकरा के शुभ हाथों द्वारा श्री गणेश किया गया।
फरसाबहार से करोंदा, सूरजमुखी, गंगा समूह, मेंडरबहार से शांति, एकता, कावेरी, बालाजी ,बलराम समूह,बोखी से शारदा,दीप, सुप्रिया, सूरज, दिशा, लाजवती, जीवन झरना, एवं गुंजन समूह, पंडरी पानी से कोयल समूहों ने विशेष प्रकार से पानीपुरी, मीठा रोटी, मुरमुरा, चुड़ी दुकान, सुखा टोकरी, श्रृंगार दुकानें एवं कई तरह के आकर्षण करने वाले हुनर अनुभव की महिला समूहों ने पेश करके वाहवाही बटोरी, छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए बिहान योजना से जोड़कर रोजगार मूलक कार्य उपलब्ध करा रही है। इस योजना ने ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। साथ ही स्व सहायता समूह के रूप में संगाठित कर उन्हें क्षमतावर्धन आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार प्रदान किया जा रहा है। आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होकर अपने सपने को साकार कर रही हैं।
बिहान महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की एक अनूठी पहल है। इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों को कौशल विकास उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे महिलाएं स्वरोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। जिससे स्वसहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो सकें।
ग्राम बोखी के महिला समूह, गोठान के कार्यकर्ताओं, एवं युवा समिति ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच का मेले को ऐतिहासिक बनाने में विशेष योगदान रहा।
रिपोर्टर खुलेश्वर यादव

