पत्थलगांव बीती रात अज्ञात चोरों ने पत्थलगांव के अम्बिकापुर रोड़ स्थित माँ दुर्गा ड्रेसेस के व्यवसायी की पिकअप वाहन दुकान के सामने कपड़ों से लदी थी। बताया जा रहा है कि चोरों ने वाहन में लाखों रुपयों के कपड़े रखे होने के बावजूद एक या दो बंडल पर हाथ साफ कर पाया है। आपकों बता दें कि लगातार शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाए थमने का नाम नही ले रही है। कुछ ही दिनों पूर्व बर्फ फैक्टरी गली से भी वाहन में रखे कपड़ो के बंडल को चोरी कर चोर रफूचक्कर हो गए थे। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने थाने मे आकर दर्ज करवाई है। मगर अब भी चोर पुलिस की गिरफ्त में नही आ पाया है। जिससे चोरों के हौसले शहर में लगातार बुलंद होते जा रहे है।
ठीक इसी प्रकार का एक और मामला आज सामने आया है बताया जा रहा है कि रोज की भांति दुकान के मैनेजर और स्टाफ कपड़ों को पिकअप वाहन में लेकर आसपास के गांव में बाज़ार लगाने जाते है। आज सुबह लगभग 8 बजे जब स्टाफ दुकान पहुचा तो देखा कि पिकअप वाहन के पीछे के हिस्से में बंधी हुई रस्सी खुली थी। हद तो तब हो गई जब स्टाफ ने पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति पिकअप में ही सो रहा था जिसके बाद आसपास के लोगों को चोरी की घटना का पता चलते ही पुलिस को तत्काल सूचना और व्यवसायी ने पत्थलगांव थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया।
व्यवसाई द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन से लगभग 30 से 35000 के कपड़ों की चोरी की गई है कपड़े पिकअप वाहन के अंदर पूरी तरह बिखरे पड़े हुए थे।
पत्थलगांव थाना को सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टी. आई एन एल राठिया और थाना उपनिरीक्षक ललित नेगी द्वारा मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है।

