आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर पत्थलगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 13 मार्च 2022

आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर पत्थलगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न



पत्थलगांव थाना परिसर में रविवार को होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । 


एसडीओपी अलीम खान की अध्यक्षता में आगामी होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाए जाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए है। इस दौरान शहर में होलिका दहन को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी गई।  वही हुड़दंग करने वालों एवं शांति भंग कर अव्यवस्था फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। 


इस दौरान टीआई एनएल राठिया ने कहा कि प्रशासन आपकी सेवा के लिए तत्तपर है आगामी होली त्यौहार के दिन किसी असामाजिक तत्वों द्वारा यदि अवैध रूप से कार्य किया जा रहा हो या होली के त्यौहार में किसी के द्वारा खलल डालने का प्रयास किया जा रहा हो तो दूरभाष के माध्यम से सूचना दी जाए। गली, मोहल्लो में भी शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाई जाए इसके लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए है। साथ ही कहा गया है कि होली के दिन एनएच के तीनों मुख्य मार्ग पर प्रशासन के वाहन लगातार गश्त करती रहेगी। एवं चौक चौराहों पर पुलिसिंग व्यवस्था सक्रिय रहेगी।


एसडीएम रामशिला लाल ने कहा कि प्रशासन एवं नागरिकों के सहयोग से आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए एवं चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था बनाए रखने को कहा। इस मौके पर शहर के व्यवसायी, जनप्रतिनिधि सहित पत्रकार मौजूद रहे।

"
"