अखिल भारतीय कंवर विकास समिति द्वारा बगिया अंचल में दो दिवस वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 13 मार्च 2022

अखिल भारतीय कंवर विकास समिति द्वारा बगिया अंचल में दो दिवस वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया

 


अखिल भारतीय कंवर विकास समिति द्वारा बगिया अंचल में  दो दिवस वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र और केंद्र स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। अंचल स्तर समाजिक सम्मेलन बगिया के संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अखिल भारतीय कंवर समाज श्रीमती कौशल्या देवी साय जी के गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. श्री विश्राम साय जी वरिष्ठ समाजसेवी, मा.श्री विष्णु देव साय जी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार कार्यक्रम के अध्यक्षता की, साथ ही अंचल के अध्यक्ष श्री दशमत साय जी मौजूद रहे। इस सामाजिक सम्मेलन में समाज के विकास के लिए चर्चा की गई, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। दो दिवसीय सामाजिक सम्मेलन के अंतिम दिन दो जोड़ी युवक युवती की विवाह कराई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती कौशल्या देवी साय जी ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज के लोगों में एकता बढ़ती है। श्री विश्राम साय जी ने अपने संबोधन में कहा की समाज को नशे से दूर रखने की बात कही तभी समाज का विकास संभव है। श्री विष्णु देव साय जी ने अपने संबोधन में समाज के नव युवक युवतियों की शिक्षित करने की बात और समाज के अपने रिति नीति को ना छोड़ने की बात कही । श्री रविन्द्र साय जी ने अपने संबोधन में शिक्षा पर जोर देने की बात कही । इस मौके पर श्री रमेश कुमार साय जी महामंत्री केंद्रीय कार्यालय पमशाला, श्री राजेश साय जी सरपंच चेटबा, श्रीमती राजकुमारी साय जी सरपंच बगिया, श्री शहर साय जी, श्री लालजीत साय जी, श्री ओमप्रकाश साय जी, श्रीमती हिरामती पैंकरा जी, श्रीमती देवंती पैंकरा जी, श्री अटल बिहारी साय जी, श्री शिवनंदन साय जी , श्री विष्णु साय जी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

"
"