पत्थलगांव में आज भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही वोटों की गिनती व पांच राज्यों में हुए चुनाव को लेकर टीवी के सामने नजरें गड़ाए हुए थे जीत का रुझान देखने में मग्न थे। जहां पांच राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में जीत हासिल करते हुए अपना झंडा गाड़ा जहां सबसे दिलचस्प उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ था मोदी के नेतृत्व में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में स्पष्ट बहुमत प्राप्त करते हुए सपा एवं अन्य पार्टियों का सूपड़ा ही साफ कर दिया। वहीं भाजपा के शुरुआती रुझान में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को एक बार फिर बहुमत मिलता हुआ स्पष्ट नजर आया शाम होते होते भाजपा की सरकार बनने का रुझान स्पष्ट हो पाया। रुझानों को लेकर पत्थलगांव भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक में होली दिवाली जैसा माहौल बना दिया मोदी जिंदाबाद, योगी जिंदाबाद के नारे से पूरा पत्थलगांव गुंजायमान होता रहा।
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग अविरल रूप से 5 से 6 घंटे तक चौक पर आतिशबाजी की जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
शाम के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीजे व गाजे बाजे के साथ पैदल यात्रा निकाली जिसमें हाथों में भाजपा का झंडा लेकर महिला कार्यकर्ताओ ने नारे लगाते हुए चल रही थी। जिसमें डीजे के सामने चल रही जेसीबी गाड़ी बुलाई गई थी। जिसके बाद धूमधाम से गानों पर थिरकते हुए नजर आए। कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव के तीनों रोड में पैदल यात्रा करते हुए इंदिरा गांधी चौक पर पहुंचे इस दौरान शहर में जगह जगह पर मिष्ठान एवं खानपान की व्यवस्था की गई थी।
जश्न के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल के साथ जशपुर भाजयुमो के जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता, रामनिवास जिंदल, जयपाल राजपूत , जयप्रताप सिंह राजपूत, सुनील गर्ग, संजू लोहिया, अजय अग्रवाल, शुभम बंसल, महेश गुप्ता ,रीवा धीवर ,शिखर बंसल, अशोक रोहिल्ला, पत्थलगांव मंडल मीडिया प्रभारी दिपेश रोहिला, मुकेश सिंह, दामोदर शर्मा, भुवनेश्वरी बेहरा, पत्थलगांव महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

