देवनगर में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित
शिविर में वितरण की गई शासन की योजनाओं पर आधारित निःशुल्क प्रचार सामग्री
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गुरूवार को विकासखण्ड रामानुजनगर के ग्राम देवनगर के साप्ताहिक बाजार में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे किया गया। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को आकर्षक चित्र और संक्षिप्त जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने आये देवनगर के सरपंच रामनाथ ने कहा कि हमारे ग्राम पंचायत मे प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली, शासन की यह अच्छी पहल है। शिविर के जरिए ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जानने समझने का मौका मिला। इससे वे योजनाओं का लाभ उठाएंगे।
इस अवसर पर देवनगर ग्राम के पंच जानकी सिंह, श्रीमती कमला सिंह, केशव राम सिंह, बिशुनपुर के सुखमनिया सिंह, साल्ही के उर्मिला सिंह, भरूहामुडा, कृष्णपुर, अगस्तपुर, पडरी, धनेषपुर, गोविन्दपुर, पोड़ी, लेडुवा, तेजपुर, सुमेरपुर, तेलाईमुड़ा, भुनेशवरपुर, कल्याणपुर, गोपीपुर, कैलाशपुर, बरोल उमेश्वरपुर, चन्दरपुर, पस्ता, मांजा, सोनपुर, पम्पापुर, कोट, पटना, आमगांव सहित अन्य लोगो ने शासकीय योजनाओं की सराहना करते हुए योजनाओं को जनकल्याणकारी बताया। शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, हमर संस्कृति हमर तिहार, आदिवासी हित सबसे आगे, गौरवान्वित छत्तीसगढ़, किसानों, मजदूरों, और गरीबों को न्याय, सहित संबल पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया। जिससे ग्रामीणजन शासन की योजनाओं का फायदा उठा सके।

