पत्थलगांव शिक्षक एल.बी. प्रमोशन के मामले में अधिवक्ता कौशल यादव के माध्यम से रिट याचिका क्रमांक-wps/1075/2022के तहत माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष वरिष्ठता निर्धारण एवं पदोन्नत्ति के मामले की सुनवाई की गई जारी वरिष्ठता सूची एवं पदोन्नत्ति के संबंध में नोटिस तलब करते हुए शासन से जवाब मांगते हुए अंतिम सुनवाई हेतु 28 फरवरी की तिथी निर्धारित की है।
मामला इस प्रकार है कि याचिका कर्ता रविशंकर यादव,बेनिसन लकड़ा,सुदर्शन पटेल ,क्रान्ति कुमार खांडेकर,जागेश्वर प्रसाद यादव एवं अन्य साथी ने जो संभाग-सरगुजा जिला जशपुर, में शिक्षक एल.बी.के पद पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत हैं तथा संभाग स्तर पर पदोन्नत्ति हेतु शिक्षक एल.बी.की वरिष्ठता सूची तैयार की गई है जो कि त्रुटिपूर्ण है वरिष्ठता का निर्धारण ठीक तरह से नहीं किया गया है। नियुक्ति तिथि के आधार पर सेवा में वरिष्ठ याचिकाकर्ताओं को वरिष्ठता क्रम में निचे रखा गया है।याचिकाकर्ताओं ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका प्रस्तुत कर प्रार्थना किया माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सुनवाई करते हुए जारी वरिष्ठता सूची एवं पदोन्नत्ति के संबंध में नोटिस तलब करते हुए शासन से जवाब मांगते हुए अंतिम सुनवाई हेतु 28 फरवरी की तिथी निर्धारित की है।
इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष श्री कौशल यादव अधिवक्ता ने पैरवी किया।

