पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता दुलार साय का निधन से भाजपा मे शोक की लहर..वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता दुलार साय का निधन से भाजपा मे शोक की लहर..वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 


पत्थलगांव  नगर पंचायत पत्थलगांव के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता दुलार साय का निधन हो गया है दुलार साय आदिवासी गोड समाज से आते थे उन्होंने समाज के उत्थान के लिए भी अनेको कार्य किये अभी हाल मे वे लकवा की बीमारी से ग्रसित थे और लम्बी बीमारी से जुझते हुए उन्होंने कल अपनी अंतिम सांसे लीं..दुलार साय के निधन की खबर निकलते ही गोंड समाज के साथ भाजपा परिवार मे शोक की लहर दौड़ गई।


दुलार साय के निधन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि दुलार साय जी ने पत्थलगांव मे भाजपा की नीव रखने मे अपना अहम योगदान दिया था और हमारे साथ भी अनेक संघर्षो मे वे लगातार शामिल रहे उनका निधन होना भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है जो कभी पुरी नही हो सकती है।


सांसद गोमती साय ने कहा कि मै दुलार साय जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हुँ और इस दुःख कि घड़ी मे भगवान पूरे परिवार को सब्बल प्रदान करें यही आशा करती हूँ दुलार साय जी ने भाजपा मे एक लम्बा समय बिताया है वे हमारे भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे उनकी कमी परिवार को हमेशा खलेगी।


भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुलार साय ने हमेशा हमारा वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप मे सहयोग किया पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के अपने कार्यकाल मे इन्होने ही पत्थलगांव को नल जल योजना से जोड़ा और लोगो के घरो तक जल पहुंचाने का बड़ा कार्य किया था जिसकी सराहना लोग आज भी करते है उनके निधन हो जाने से भले ही आज वे हमारे बीच नहीं रहे लेकिन प्रेरणास्वरूप वे सदैव हमारे बीच रहेंगे।

"
"