पत्थलगांव के 3 घुमंतू बच्चों का चिन्हांकन करके प्राथमिक शाला में प्रवेश दिलाया गया..…माता-पिता भी अब अपने बच्चे को नियमित स्कूल भेज रहे है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

पत्थलगांव के 3 घुमंतू बच्चों का चिन्हांकन करके प्राथमिक शाला में प्रवेश दिलाया गया..…माता-पिता भी अब अपने बच्चे को नियमित स्कूल भेज रहे है


जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश में शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में बेघर एवं घुमंतू बच्चों का चिन्हांकन किया जा रहा है और उन्हें स्कूलों में प्रवेश कराया जा रहा है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न होने पाए। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड स्त्रोत केन्द्र पत्थलगांव द्वारा 3 छात्रों का चिन्हांकन किया गया है। उक्त छात्रों को शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती पत्थलगांव में प्रवेश दिया गया है। साथ ही बच्चों के माता-पिता को भी अपने-बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। अब बच्चे नियमित स्कूल जाकर अध्ययन कर रहे है।

"
"