सूरजपुर जिले के दूर अंचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर में नायब तहसीलदार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा राष्ट्रपति ,राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है।
विदित हो कि बीते 17 फरवरी को ग्राम पंचायत गुरसिया थाना बांगो जिला कोरबा में पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम का मूर्ति स्थापित किया गया था। जो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लिए गौरव की बात थी।
जिसे अज्ञात लोगों ने मूर्ति को तोड़फोड़ कर गोंडवाना पार्टी के मर्यादाओं का उल्लंघन किया है।
जिससे आक्रोशित होकर जिले के दूर अंचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के नायब तहसीलदार को आज ज्ञापन सौंपा गया ।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जांबाज कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया है कि चौक एवं जनपद, जिला , चौक में पेन वासी दादा हीरा सिंह मरकाम का मूर्ति स्थापित किया जाएगा।
जिसे आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को गोंडवाना समग्र विकास आंदोलन के बैनर तले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपने अपने संबंधित गोंडवाना युवा मोर्चा गोंडवाना मातृशक्ति संघ गोंडवाना महासभा के साथ अंकित विषय पर महामहिम जी के नाम बिहार पुर तहसील दार के पास ज्ञापन सोते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विहारपुर के ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष राम लखन सिंह पोया गोड़वाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ब्लांक अध्यक्ष जग प्रसाद सिंह गोड़वाना गणतंत्र पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष रामबरन सिंह श्याम एवं गोंडवाना के सदस्यगण उपस्थित थे।

