भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी के प्रदेशव्यापी आह्वाहन पर जिलाध्यक्ष विकेश साहू के निर्देशानुसार मंडल रघुनाथनगर मे मंडल अध्यक्ष विनोद जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर प्रदेश काँग्रेस सरकार के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल से घोषणापत्र की छायाप्रति के साथ छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मांगा। युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 2018 विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने घोषणा घर घर रोजगार हर घर रोजगार और बेरोजगारों को 2500/- रुपये महीना भत्ता देने की बात अपने घोषणापत्र के माध्यम से कही थी और सरकार में आने के बाद आज 3 साल हो गए पर अब तक युवाओं को कोई रोजगार नही मिला। इधर प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार तो नही दे पाई पर लोगो से उनके रोजगार को छिनने का कुत्सिक प्रयास जरूर किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ये बोलते हैं की हमने 2500/- बेरोजगारी भत्ता देने जैसी कोई बात नही बोली जो कि बिल्कुल गलत व निंदनीय है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोषणापत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं को किये झूठे वादों से छलने का कार्य किया है। उक्त विषयों को लेकर युवा मोर्चा ने कोविड19 को ध्यान में रखते हुवे मास्क व शोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुवे आज लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से युवा मोर्चा महामंत्री अतुल उपाध्याय महामंत्री राधेश्याम साहू उपाध्यक्ष बलवंत जायसवाल मंत्री प्रमोद जायसवाल सोशल मिडिया प्रभारी विवेक साहू अवधेश जायसवाल अनूप जायसवाल सोशल मीडिया प्रभारी सुंदरम साहू मुकेश पंत शालू जायसवाल रजत जायसवाल विनोद साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
सोमवार, 17 जनवरी 2022
Home
बलरामपुर
कार्यालय भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए भूपेश बघेल से मांगा रोजगार
कार्यालय भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकपर्व छेरछेरा के अवसर पर युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए भूपेश बघेल से मांगा रोजगार
Tags
# बलरामपुर
Share This
About Jhaskritan yadav
बलरामपुर
टैग्स:
बलरामपुर

