छेरछेरा पर्व के अवसर पर भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से रोजगार व बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर किया प्रदर्शन - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 17 जनवरी 2022

छेरछेरा पर्व के अवसर पर भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से रोजगार व बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

युवाओं को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता नही दे सकते तो इस्तीफा दे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल - अमन शर्मा

जशपुर कुनकुरी-भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में छेरछेरा त्यौहार के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मुख्यालय के प्रत्येक चौक चौराहों पर सूबे के मुखिया भुपेश बघेल से मांग कर रहे है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार दो और रोजगार नही दे सकते घोषणापत्र के अनुरूप 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 2500/- रुपये महीना दो।


इसी तारतम्य में आज जशपुर जिले के कुनकुरी जयस्तंभ चौक में भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की उपस्थित युवाओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर घर घर रोजगार देने के नाम पर युवाओं को छला था और आज उन्ही युवाओं के हक की आवाज को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलनरत है।


जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने कहा कि आज हम सब प्रदेश में बैठी इस गूंगी बहरी कांग्रेस सरकार के झूठ के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार के कानों में छेरछेरा त्यौहार के अवसर पर ये आवाज़ पहुंचा रहे है कि भूपेश बघेल या तो युवाओं को रोजगार दो रोजगार नही दे सकते तो अपने चुनावी वादों के अनुरूप 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दो और ये दोनों नही कर सकते तो तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दो।

"
"