रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा।--बिहान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े जिले के बलौदा समेत अकलतरा, बम्हनीडीह, सक्ती, नवागढ़ और जैजैपुर आदि छः ब्लॉकों के 19 महिलाओं को एसबीआई आरसेटी जांजगीर में मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के द्वारा आचार, पापड़ व मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। दस दिवसीय प्रशिक्षण के आखिरी दिन बिलासपुर की डोमिन असेसर श्रीमती चंद्रकला ने विषय आधारित परीक्षा ली। उसके तत्काल बाद ईडीपी असेरेर नेहा ने ऑनलाइन परीक्षा ली। इससे पूर्व स्थानीय एसबीआई आरसेटी के डायरेक्टर विजय कंवर व मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव ने लिखित परीक्षा लिया। परीक्षा लिखित रूप के अलावा मौखिक रूप से तथा प्रेक्टिकल परीक्षा छत्तीसगढ़ राज्य असेसमेंट कंट्रोलर अरूण कुमार सोनी के निर्देश पर नियमानुसार संपन्न हुई।
प्रशिक्षण में करेले का आचार, गोभी आचार, टमाटर आचार, गाजर का आचार, पंचरंगा आचार, लहसुन आचार बनाया गया। वहीं साबूदाना, सुई आटा, चावल आटा से मशरूम पापड़, मुनगा भाजी पापड़ और मसाला पाउडर बनाने की तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षण में सक्ति ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टोहिलाडीह से मोहरमति सिदार,ललिता सिदार, परमेश्वरी श्रीवास, बृंदा सिदार, सहोदरा गोंड़, पुष्तम कुमारी सिदार, तुलसी सिदार, यशवंतिन केंवट, आंगन सिदार, नवागढ़ ब्लॉक के सिवनी से सुलोचना पाण्डेय, जैजैपुर ब्लॉक के भोथिडीह से साक्षी कोसले, सतरूपा श्रीवास, मीना धनवार, बलौदा ब्लॉक के उदेबन्द से संजुलता केंवट, बम्हनीडीह ब्लॉक के सिलादेही से मानकी साहू, नर्मदा साहू, अकलतरा ब्लाक से नीता साहू, रेवती साहू आदि 19 महिलाएं शामिल हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में फेकल्टी अरुण कुमार पांडेय, उत्तम राठौर, योगेश कुमार यादव नवल किशोर यादव, बंशी यादव का सराहनीय योगदान रहा। प्रशिक्षण समापन समारोह में रेशम कीटपालन के मास्टर ट्रेनर रामाधार देवांगन, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन बहेराडीह के सचिव श्रीमती पुष्पा यादव, लव गौतम विशेष रूप से उपस्थित थे।

