मेष : आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी
आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। कला के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। आज आपको व्यवसाय से लाभ होगा, लेकिन आपके घर के खर्चे भी बढ़ेंगे।
वृषभ : दूसरों के मामलों में दखल न दें
व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज दूसरों के मामलों में दखल न दें, जरूरत पड़ने पर ही अपनी राय दें।
मिथुन : परेशानियों से मुक्ति मिलेगी
आपके बच्चे आपको खुश रहने की वजह देंगे। घर की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।आज का दिन आपके लिए अच्छा है।
कर्क : आपके अनुसार सारे काम पूरे होंगे
आपके अनुसार सारे काम पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई उपयोगी वस्तु उपहार में देंगे।
सिंह :आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेगे
छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में सफलता पाने के लिए समय सारिणी में बदलाव करने की जरूरत है। करियर को लेकर आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे।
कन्या: किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी
किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। घर के सभी सदस्य घर के कामों में सहयोग करेंगे।
तुला : कोई दोस्त आपसे मिलने आपके घर आएगा
आज आपका समय बच्चों के साथ अधिक व्यतीत होगा और आप उन्हें कुछ अच्छी सीख भी देंगे। कोई दोस्त आपसे मिलने आपके घर आएगा
वृश्चिक: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी
निजी समस्याओं को किसी मित्र से साझा करने से मन का बोझ हल्का होगा। लवर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
धनु : आज कर्ज के लेन-देन से बचें
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों का उनके पसंदीदा स्थान पर ट्रांसफर होगा। हो सके तो आज कर्ज के लेन-देन से बचें।
मकर: धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे
व्यापार में धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका साथ देंगे जिससे ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
कुंभ: प्रेमियों को उपहार मिलेगा
इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेमियों को उपहार मिलेगा। आज आप किसी कार्य को पूरा करने के लिए नई योजना बनाएंगे।
मीन: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी बड़ी कंपनी से आपकी मुलाकात होगी, आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

