बिलासपुर से जांजगीर जा रही पुलिसकर्मियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी..... इस हादसे में बस सवार 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

बिलासपुर से जांजगीर जा रही पुलिसकर्मियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी..... इस हादसे में बस सवार 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए

 


जांजगीर चांपा 14 जनवरी 2022

बिलासपुर से जांजगीर जा रही पुलिसकर्मियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में बस सवार 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायलों में 10 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है।


जानकारी के मुताबिक, आज सुबह बिलासपुर से 45 पुलिसकर्मियों को बस से जांजगीर लेजाया जा रहा था। इस दौरान करीब आठ बजे के बीच शिवरीनारायण के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बस सवार 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। इस घटना के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची और घायलों की उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


बताया जा रहा है कि, ट्रक ड्राइवर की झपकी आ गई थी, इस वजह से ये हादसा हुआ। फिलहाल ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। साथ ही उससे इस घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


बताया जा रहा है कि हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें 8 से 10 महिला सिपाही हैं। हादसे के समय बस में 45 जवान सवार थे। बाकी सिपाहियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवरीनारायण थाने लाया गया है। यहां से उनके अस्पताल भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के चलते सामने से जा रही जवानों से भरी बस से ट्रक की टक्कर हो गई।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर रेंज IG से फोन पर बात की और जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। वहीं खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री ने अपना जांजगीर दौरा रद्द कर दिया है।

"
"