पत्थलगांव शहर में सड़क पर लापरवाही ढंग से अपनी वाहनो को खड़े करने वालो पर यातायात पुलिस ने कड़ी कार्यवाही - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

पत्थलगांव शहर में सड़क पर लापरवाही ढंग से अपनी वाहनो को खड़े करने वालो पर यातायात पुलिस ने कड़ी कार्यवाही

 


 पत्थलगांव शहर में सड़क पर लापरवाही ढंग से अपनी वाहनो को खड़े करने वालो पर यातायात पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। यातायात प्रभारी मनोज साहू ने बताया कि शहर के तीनों प्रमुख मार्ग में 11 लोगों का चालान काटा गया। इस दौरान लोगो को अपनी वाहन सड़क में ना खड़ी करने की हिदायत देते हुए ट्रैफिक नियमों से अवगत भी कराया गया। 


बता दें कि जैसे ही पुलिस ने चालान काटने शुरू किए वाहन चालकों में अफरा-तफरी सी मच गयी । गौरतलब है कि पत्थलगांव शहर की व्यस्थतम सड़को में खरीदी करने के दौरान अपनी वाहन सड़क पर खड़े कर बेफिक्र ढंग से घूमने वाले चालकों पर यातायात पुलिस ने चलानी कार्यवाई की है ।


उन्होंने कहा कि समझाईश के बाबजूद भी लोग बेतरतीव ढंग से गाड़ी खड़े करने वाले कुल 11 लोगों पर 200-200 /-  की  चालानी कार्यवाही की गई है।


 जिसमें कुल 11 लोगों से 2200 रुपये वसूले गए। बता दें कि शहर में आए दिन  खरीदी करने वाले खरीददार दुकान के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बेफिक्र होकर सामान खरीदने लगते है । सड़क के एक तरफ कारें व दूसरी तरफ दोपहिया वाहन खड़ी होती हैं। इस कारण सड़क बिलकुल संकरी हो जाती है और जाम लगना आम बात हो रही है। जाम लगने से वाहन चालकों सहित राहगीर काफी परेशान हो रहे है।

"
"