छत्तीसगढ़ में आज 24 हजार 710 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.61 प्रतिशत आज 30 दिसम्बर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.61 प्रतिशत है ।
आज प्रदेश भर में हुए 24 हजार 710 सैंपलों की जांच में से 150 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।
• प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है । प्रदेश के 12 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नही
• प्रदेश में आज 30 दिसम्बर को 12 जिलों बालोद , बेमेतरा , कबीरधाम , महासमुंद , गरियाबंद , मुंगेली , बस्तर , कोंडागांव , सुकमा , कांकेर , नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है । राजनांदगांव , धमतरी , बलौदाबाजार , कोरिया एवं सूरजपुर से 01-01 , सरगुजा , बलरामपुर एवं दंतेवाड़ा से 02-02 , जांजगीर - चांपा एवं गौरेला पेंड्रा - मरवाही से 04-04 , जशपुर से 06 कोरोना संक्रमित पाए गए ।

