मेष : आपके संबंधों में सुधार होगा
आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने की योजना बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा।
वृषभ : आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आपकी आमदनी में पूरी तरह वृद्धि होने की उम्मीद है।
मिथुन : आपके सुख में इजाफा होगा
अचानक कोई मित्र आपसे घर पर मिलने आएगा और उसके साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा करेगा। आपके सुख में इजाफा होगा।
कर्क : लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा
लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को किसी काम में सफलता मिलने से आपके सुख में वृद्धि होगी।
सिंह : रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे
आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर अन्य लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है, विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।
कन्या: नया काम सीखने का मौका मिलेगा
परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। आपको कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा।
तुला : आपको भविष्य में फायदा होगा
आपको भविष्य में फायदा होगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार होगा।
वृश्चिक : जीवन में खुशियां आएंगी
आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स के छात्रों को साथियों का सहयोग मिलेगा, जीवन में खुशियां आयेंगी
धनु : वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा
आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।
मकर: आपकी सोच बदलेगी
व्यापार के क्षेत्र में अन्य लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी।
कुंभ : बिजनेस के लिए दिन शुभ
रुका हुआ काम आज पूरा होने की संभावना है। संतान के मामले में आपकी असहमति हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन शुभ है।
मीन : अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी
घर में कोई शुभ कार्य करने का विचार कर सकते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी।

