जांजगीर चाम्पा सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत हरियाली तीज पर देश के 400 गावों में रोपे 1200 सहजन (मुनगा) के पौधे - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 11 अगस्त 2021

जांजगीर चाम्पा सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत हरियाली तीज पर देश के 400 गावों में रोपे 1200 सहजन (मुनगा) के पौधे

 


रिपोर्टर--सुरेश कुमार यादव

 जांजगीर चाम्पा---सूर्या फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो पिछले 30 वर्षों से देशहित के लिए  कार्य कर रही है।संस्था द्वार आदर्श गांव योजना के अंतर्गत पांच आयाम - शिक्षा, संस्कार,समरसता,स्वास्थ्य और स्वावलंबन के  साथ -साथ विभिन्न प्रकार के अभियान जैसे वृक्षारोपण ,जल संरक्षण, गौ आधारित जैविक खेती,खेलकूद प्रतियोगिता,व्यक्तित्व विकास शिविर, आदि चलाए जा रहे  है। इस कार्य में 50 पूर्णकालिक कार्यकर्ता,  600 शिक्षक, 1500 सेवाभावी अपना योगदान दे रहे है।

 संस्था द्वारा पिछले 5 वर्षों से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत अभी तक 3 करोड़ 55 लाख पौधे लगाए जा चुके है।

*स्वस्थ भारत सुखी परिवार* के भाव को ध्यान में रखते इस वर्ष *हरियाली तीज* के अवसर पर संस्था ने देशभर के 400गावों में 1200 सहजन के पौधे लगवाने का लक्ष्य लिया था। सहजन बहुत ही गुणकारी है।यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसकी फूल,फल,पत्तियां सभी औषधीय है।इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण के साथ साथ विटामिन सी भी पाया जाता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है।इसके प्रयोग से कई प्रकार की  बीमारियों-जैसे-गठिया,अस्थमा,डायबिटीज , सियाटिका और शारीरिक कमजोरी से छुटकारा मिलता है।संस्था द्वारा सभी गावों में 3-3 सहजन के पौधे वितरित कर इसके उपयोग के बारे में बताया गया।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ क्षेत्र के राजनांदगांव,कवर्धा, जांजगीर-चाम्पा,रायपुर के ग्राम-मानिकचौरी में आज हरियाली तीज के शुभअवसर पर हाई स्कूल प्रांगड़ में सहजन का पौधें रोपण किया गया जिसमें श्री बुद्धेशवर साहू सरपंच, सनत टण्डन सूर्या फाउंडेशन छ. ग. प्रमुख,श्रीमती हेमलता साहू पूर्व सरपंच, रोजगार सहायक गजेंद्र साहू,संतु राम पंच,सूर्या शिक्षक चिंताराम यादव,युवराज साहू,व सूर्या यूथ क्लब के युवा साथी उपस्थित रहे।यह जानकारी सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव के क्षेत्र प्रमुख सनत टण्डन ने दी।

"
"