मवेशियों से भरी स्कार्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त एक मवेशी बुरी तरह से जख्मी गौसेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी ने सूचना मिलते ही तत्काल लिया संज्ञान और मवेशियों को इलाज उपलब्ध कराई.. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 11 अगस्त 2021

मवेशियों से भरी स्कार्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त एक मवेशी बुरी तरह से जख्मी गौसेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी ने सूचना मिलते ही तत्काल लिया संज्ञान और मवेशियों को इलाज उपलब्ध कराई..

 


जशपुर जिले के कुनकुरी व दुलदुला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्कार्पियो वाहन से पशु तस्करी करने वाले को दबोचने के लिए घेराबंदी के दौरान (डीपाटोली) छेरडाँड़ चौक के पास पलट गयी जिसमे स्कार्पियो में सवार मवेशी बुरी तरह से घायल हो गये यह मामला की सूचना जैसे ही गौसेवा आयोग के नवनियुक्त सदस्य शेखर त्रिपाठी को मिली उन्होंने तत्काल दुलदुला व कुनकुरी पुलिस से सम्पर्क कर पुरे मामले से अवगत होने के दौरान जैसे ही उन्हें मवेशियों के जख्मी होने की सुचना मिली तो उन्होंने पशु चिकित्सालय उप संचालक डॉक्टर तवार से सम्पर्क कर सभी घायल मवेशियों के बेहतर उपचार कराए जाने के निर्देश देते हुवे मवेशियों को उचित जगह पर रखने की बात कही।


     विदित हो की जिले से होकर कंटेनर व ट्रको में मवेशियों की तस्करी की बात लगातार सामने आते रहती है पुलिस द्वारा लगातार करवाई करने के बाद अब तस्करों ने सवारी एवम लक्जरी वाहनों से मवेशी तस्करी का रास्ता अख्तियार करना शुरू कर दिया है स्कार्पियो में मवेशी ठूंसकर जा रहे दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो ड्राइवर पूलिस के हत्थे चढ़ गया है।


      वही इस मामले को गौसेवा आयोग द्वारा संज्ञान में लेने से इस मवेशी तस्करी के मामले ने तुल पकड़ लिया है पुलिस के मुताबिक़ स्कार्पियो की डिटेल खोजी जा रही है।  


               छत्तीसगढ़ शासन गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री त्रिपाठी ने पुलिस को मवेशी तस्करी पर विराम लगाने की बात कहते हुए सबंधित तस्करों पर कड़ी कारवाई करने की बात कहते हुए कहा की हमारा मकसद प्रदेश में सड़क में विचरण करने वाले पशुओं पर लगाम लगाने के साथ गौतस्करी भी रोकना है. मवेशी तस्करी और गोकशी पर लगाम लगाने के लिए गौसेवा आयोग पूरी तरह तत्परता के साथ काम करेगी उन्होंने बताया कि कई बार सड़क हादसों में भी गाय के घायल होने जैसी खबर मिलती है, हमारे द्वारा कहीं से भी गाय संबंधी सूचना मिलते ही उसे तत्काल ही आवश्यक उपचार मुहैया कराने के साथ ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा. 


साथ श्री त्रिपाठी ने बताया वे नियमित रूप से गौ शालाओं एव गौठानो में जाकर वहां मौजूद गायों की स्थिति का मुआयना करते रहेंगे और आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध करायेंगे ।।

"
"