राजधानी शिमला में मुख्य सड़क को छोड़कर अधिकतर संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं. प्रशासन सड़कों को खोलने के कार्य में जुटा हुआ है.
प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर सैकड़ों बस रूट प्रभावित हैं और कई स्थानों पर बसों समेत गाड़ियां भी फंसी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा. मध्य पर्वतीय और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. राजधानी शिमला में मुख्य सड़क को छोड़कर अधिकतर संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं. प्रशासन सड़कों को खोलने के कार्य में जुटा हुआ है.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अवरूद्ध पड़ी सभी सेवाओं को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. सीएम ने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते हुए सभी जिलों के डीसी को अलर्ट पर रखा गया है. सीएम ने सैलानियों से खतरे वाले स्थानों पर न जाने की अपील की है. राजस्व विभाग के अनुसार 1 से 24 जनवरी तक प्रदेश में 98 लोगों की मौत हुई है. इसमें अधिकतर मौतें मौसम खराब होने के चलते हुए सड़क हादसों में हुई हैं. साथ ही अब तक 72 मवेशियों की जान भी गई है. 4 पक्के और 15 कच्चे मकान जमींदोज हुए हैं. इस विंटर सीजन में अब तक प्रदेश को 123 करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व नुकसान पहुंचा हुआ है

