जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा अंतर्गत ग्राम पंचायत पण्ड्रापाठ का है जहाँ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने बगीचा एसडीएम तथा जिला कलेक्टर को विद्यालय के मुख्य दरवाजे के संबंध में आवेदन दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पण्ड्रापाठ का नवीन भवन बनकर तैयार हो चुका है पर विद्यालय भवन के सामने मेन गेट की समस्या बनी हुई है क्योंकि हायर सेकेंडरी शाला भवन तथा कन्या छात्रावास एक ही परिषर में स्थित हैं और कन्या छात्रावास में कक्षा 6वीं से 10वीं तक की छात्राएं रहकर विद्यार्जन करती हैं ।
कन्या छात्रावास के सामने मेन गेट बना हुआ है जिसमें कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के लगभग 500 विद्यार्थियों का घुसना निकलना होगा जिसमें विद्यार्थियों को काफी असुविधा होगी और मेन गेट के सामने कन्या छात्रावास का गेट होना संवेदनशील है, पर यदि विद्यालय का मेन गेट पण्ड्रापाठ के मुख्य सड़क की तरफ से बनाया जाता तो विद्यार्थियों को आने जाने में काफी सुविधा होती । पर मुख्य सड़क की तरफ जो शासकीय भुमी है उसपर दिनदयाल पिता मंगरु द्वारा अवैद्ध कब्जा कर मकान बना लिया गया है खास बात यह है कि विद्यालय की भुमी पर उसका मकान बना हुआ है और शासकीय कर्मचारियों के द्वारा कहने पर उसके द्वारा 0.069=17 डिसमिल का पट्टा दिखाया जाता है ।
शासकीय विद्यालय की भुमी पर ईस प्रकार का बेजा कब्जा पुरी तरह असवैधानिक है ।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पण्ड्रापाठ के प्राचार्य ने जिला कलेक्टर महोदय एवं बगीचा एसडीएम महोदया के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में उक्त व्यक्ति के द्वारा दिखाए जाने वाले पट्टा की बारिकी से जांच करने तथा सम्पूर्ण विद्यालयीन भुमी के सीमांकन कर नक्शा खसरा प्रदान करने की मांग की है जो न्यायोचित है , क्योंकि किसी एक व्यक्ति के स्वार्थ के कारण सैकडों विद्यार्थियों को परेशानियां होंगी ।

