जशपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारी का लिया जाय......जागणतंत्र दिवस 26 जनवरी के कार्यक्रमों का किया गया अंतिम रिहर्सल, - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 24 जनवरी 2022

जशपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारी का लिया जाय......जागणतंत्र दिवस 26 जनवरी के कार्यक्रमों का किया गया अंतिम रिहर्सल,

अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

जशपुरनगर 24 जनवरी 2022

26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए आज स्थानीय रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल किया गया। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने अंतिम तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंतिम रिहर्सल में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।

रणजीता स्टेडियम में संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे और गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। तत्पश्चात शहीद परिवारों के परिजनों को साल श्रीफल देकर सम्मानित करेंगे। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान करेंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को कोरोना मापदण्डों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंच व्यवस्था, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और आम लोगों की बैठक व्यवस्था की जानकारी ली और सारी व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडे, संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, जशपुर एसडीएम श्री बालेश्वर राम, डिप्टी कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास, डिस्ट्रीक कमांडेड श्रीमती योग्यता साहू, आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त श्री बी.के. राजपूत, महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री विस्मिता पाटले, बीईओ जशपुर एम.जेड.यू.सिद्दीकी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

"
"