पत्थलगांव कांग्रेस संगठन में आज एक नया मोड़ देखने को मिला- माधव शर्मा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग, कई ग्रामीण पहुंचे विधायक रामपुकार सिंह के पास... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

पत्थलगांव कांग्रेस संगठन में आज एक नया मोड़ देखने को मिला- माधव शर्मा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग, कई ग्रामीण पहुंचे विधायक रामपुकार सिंह के पास...



पत्थलगांव/- पत्थलगांव कांग्रेस संगठन में आज नया मोड़ देखने को मिला यहां के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष स्व. सत्यनारायण शर्मा जी के निधन के पश्चात रिक्त  पद को भरने के लिए अब ग्रामीणों ने एकता दिखाते हुए पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष  स्व.सत्यनारायण शर्मा जी के बेटे    माधव शर्मा को ही  ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने की मांग करते हुए पत्थलगांव   विधायक राम पुकार सिंह से निवेदन किया गया।  


सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की मांग है कि    जिस शर्मा परिवार ने शुरुआती दौर से ही संगठन के दायित्व को निभाते  हुए कांग्रेसी परिवार को मजबूती दी है।।   वापस उसी परिवार से ही उनके सुपुत्र को यह दायित्व मिलना चाहिए फिलहाल इस मामले में अभी तक स्थानीय विधायक ने किसी प्रकार का आश्वासन नहीं दिया है हालांकि उन्होंने उनके समक्ष पहुंचे ग्रामीणों से उनका पक्ष संगठन के बीच रखने की बात कहते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया है अब आगे यह देखना होगा कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर संगठन किसे दायित्व सौंपना चाहेगी।



"
"