सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए दावा-आपत्ति का प्रकाशन 13 अगस्त से 17 अगस्त तक

कंप्यूटर शिक्षकव्यायाम शिक्षक के लिए दावा आपत्ति का निराकरण 25 अगस्त 2021 तक

ग्रंथपालप्रधान पाठक प्राथमिकमाध्यमिक शाला के लिए दावा आपत्ति का निराकरण 26 अगस्त2021 तक

सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड- 03 के लिए दावा आपत्ति का निराकरण 27 अगस्त 2021

जशपुरनगर 11 अगस्त 2021

कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज अपने कक्ष में स्वामी आत्मानंदशासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्यातासहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशालाकम्प्यूटर शिक्षकप्रधान पाठक प्राथमिक शालाप्रधान पाठक माध्यमिक शाला,व्यायाम शिक्षकग्रंथपालसहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03, भृत्यचैकीदार एवं अन्य पदों के संविदा भर्ती प्रक्रिया के दावा आपत्ति के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावीजिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एन.पंडाराजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक श्री विनोद पैंकरा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
साक्षात्कार के लिए पद के विरुद्ध 05 पात्र अभ्यर्थियों को बुलाया जायेगा। उन्होंने जशपुर जिले के बी.टी.आई में अलग-अलग कमरों में जिले के 7विकासखण्डों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एन..पंडा   ने बताया कि सहायक शिक्षक के कुल 35 पद हेतु 175 अभ्यर्थी एवं शिक्षक पद हेतु 42 पद के लिए 210 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किये जायेगें। इसके लिए साक्षात्कार की संभावित तिथि 17 अगस्त से 21अगस्त 2021 तक रखा गया है। इसी प्रकार व्याख्याता के लिए दावा-आपत्ति का प्रकाशन 11 अगस्त से 14अगस्त तकदावा आपत्ति का निराकरण 20 अगस्त2021 तकसाक्षात्कार की संभावित तिथि 24 अगस्त से 25 तक रखा गया है। इसके लिए कुल 63 पद के लिए 315 अभ्यर्थियों साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किये जायेगें।
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए दावा-आपत्ति का प्रकाशन 13 अगस्त से 17 अगस्त तक,दावा आपत्ति का निराकरण 24 अगस्त 2021 तक,साक्षात्कार की संभावित तिथि 26 अगस्त 2021 तक किया जायेगा। इसके लिए कुल 21 पद के लिए 105अभ्यर्थियों साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किये जायेगें। कम्प्यूटर शिक्षकव्यायाम शिक्षकग्रंथपालप्रधान पाठक प्राथमिक शाला/माध्यमिक शालासहायक ग्रेड-02 तथा सहायक ग्रेड-03 के लिए दावा-आपत्ति का प्रकाशन 14 अगस्त से 18 अगस्त तक कुल 7-7पद के लिए 35-35 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगें। कंप्यूटर शिक्षकव्यायाम शिक्षक के लिए दावा आपत्ति का निराकरण 25अगस्त 2021 एवं साक्षात्कार की संभावित तिथि 28अगस्त 2021 रखा गया है। इसी प्रकार ग्रंथपाल,प्रधान पाठक प्राथमिक/माध्यमिक शाला के लिए दावा आपत्ति का निराकरण 26 अगस्त 2021 एवं साक्षात्कार की संभावित तिथि 31 अगस्त 2021 तक,सहायक ग्रेड-02/सहायक ग्रेड- 03 के लिए दावा आपत्ति का निराकरण 27 अगस्त 2021 एवं साक्षात्कार की संभावित तिथि 02 सितम्बर 2021रखा गया है। भृत्य पद के कुल 28 पदों के लिए 14अगस्त से 18 अगस्त 2021 तक दावा आपत्ति का प्रकाशन, 27 अगस्त 2021 तक दावा आपत्ति का निराकरण कर वरियता क्रमानुसार चयन किया जायेगा।