कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत् प्राधिकरण विकास निधि से 04निर्माण कार्य के लिए 26 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खरसोता में आर.सी.सी. पुलिया निर्माण लागत राशि 7 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

 इसी प्रकार बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत रायकेरा में आर.सी.सी.पुलिया निर्माण लागत राशि 6लाख रुपएग्राम पंचायत एकम्बा में पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 7 लाख रुपए एवं ग्राम पंचायत दुर्गापारा में आर.सी.सी. पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 6.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।