विधानसभा पत्थलगांव के अंतर्गत जितने पुल पुलिया निर्मित हुए व जितने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है आपके विधायक की वजह से ही सम्भव हो सका - विधायक रामपुकार सिंह - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

विधानसभा पत्थलगांव के अंतर्गत जितने पुल पुलिया निर्मित हुए व जितने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है आपके विधायक की वजह से ही सम्भव हो सका - विधायक रामपुकार सिंह



 

पत्थलगांव/-  ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के प्राथमिक शाला टुकुपखना भवन , मा.शा. भवन के बाउंड्री का लोकार्पण विधायक रामपुकार ने किया।  


इस मौके पर अनुसूचित जनजाति सलाहकार उपाध्यक्ष पत्थलगांव के विधायक रामपुकार सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुवे कहा कि पुराने भवन के जीर्णशीर्ण होने की खबर मिलते ही हमने नये भवन का निर्माण कराया यह भवन हम सबकी सम्पति है इसकी देखभाल हम सबकी जिम्मेदारी है, उन्होने कहा विधायक के रूप में निर्वाचित होकर क्षेत्र में काम करने का बहुत ही अवसर मिला,


हमारे विधानसभा क्षेत्र में बगीचा महादेवडाँड़, कांसाबेल मिलाकर अनेक गांवो व पंचायत एवं 2 नगर पंचायत क्षेत्र से रोजाना कई मांग पत्र आते रहते सभी कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पुर्ण करने की कोशिश करता हु।

पत्थलगांव विधानसभा के अंदर जितने पुल पुलिया निर्मित हुवे है, जितने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है अधिकांश आपके विधायक की वजह से ही सम्भव हो सका है।


मंच का संचालन रोहित यादव ने किया।।




इस अवसर पर     गौ सेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी ने कहा कि पत्थलगांव के ग्रामीण क्षेत्रो में शिक्षा का माहौल जो बना दिख रहा है

 वह पिता तुल्य विधायक श्री रामपुकार सिंह की देन है,

हमे गर्व है कि हम लोगो को विकासपुरुष का सानिध्य मिला है।


माशिमं सदस्य पवन अग्रवाल ने कहा कि हमे गर्व है कि मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के ऐसे सबसे वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह का सानिध्य हमे मिल रहा है जिन्होंने विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर के तौर पर प्रदेश के मंत्री व विधायक को शपथ दिलाया।



ब्लॉक उपाध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल की वजह से यह कार्यक्रम विलंब से हुवा इसका हमे खेद है, आज सुखद संयोग है हमसभी एकजुट हुवे है।


इस दौरान।    रामचरण अग्रवाल,       मनोरंजन सामन्त,     एसडीएम चेतन साहू,    जनपद सीईओ आर आर पैंकरा,   सहायक शिक्षा अधिकारी नित्यानंद छत्तर,      बीडीसी बालेश्वर कुजूर, समेत अन्य मौजूद थे।

"
"