छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को गाय के गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे। ब्रीफकेस पर संस्कृत में 'गोमय वसते लक्ष्मी' लिखा था जिसका मतलब होता है 'धन की देवी लक्ष्मी गाय के गोबर में निवास करती हैं। इससे पहले 2020 में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से गाय का गोबर खरीदने की घोषणा थी।

