फर्जी हस्ताक्षर करके अपनी ही माँ के बैंक खाता से ट्रांसफर कर लिए 17 लाख रू. लंबे समय से फरार आरोपिया बार-बार बदल रही थी स्थान और दे रही थी पुलिस को चकमा पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 16 मार्च 2022

फर्जी हस्ताक्षर करके अपनी ही माँ के बैंक खाता से ट्रांसफर कर लिए 17 लाख रू. लंबे समय से फरार आरोपिया बार-बार बदल रही थी स्थान और दे रही थी पुलिस को चकमा पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार



पत्थलगांव मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ की रहने वाली 55 वर्षीय महिला ने थाना आकर दिनांक 14.09.2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पत्थलगांव में रहने के दौरान दिनांक 2 दिसम्बर 2014 को खुद की ही बेटी नवलक्ष्मी तिवारी उसके के चेक में 17 लाख रू. भरकर फर्जी हस्ताक्षर कर अपने बैंक खाता में रकम ट्रांसफर करा ली है।


उक्त रिपोर्ट पर आरोपिया के विरूद्ध धारा 420 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की रिपोर्ट के बाद से आरोपिया फरार थी। 


 प्रकरण कर के विवेचना दौरान कूटरचित चेक को जप्त किया। बता दें कि लंबे समय से फरार चल रही आरोपिया नवलक्ष्मी तिवारी पता-तलाश कर सरकंडा जिला बिलासपुर में मिलने पर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ कर आरोपिया से उक्त ठगी की गई रकम से क्रय किया गया अचल संबंधी दस्तावेज जप्त किया गया एवं प्रकरण में धारा 467, 468, 471 भा.द.वि. का समावेश किया गया। आरोपिया के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  

 

आरोपिया को गिरफ्तार करने में निरीक्षक एन.एल.राठिया, एन.पी.साहू, सुरेन्द्र निराला, लीना तिर्की की सराहनीय भूमिका रही।

"
"