जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एंव बिरहोर परिवार के सदस्यों हेतु विकास मेला शिविरका होगा आयोजन - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 16 मार्च 2022

जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एंव बिरहोर परिवार के सदस्यों हेतु विकास मेला शिविरका होगा आयोजन

 


जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एंव बिरहोर परिवार के सदस्यों के लिए विकास मेला, शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मेला में पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवार के सदस्यों के समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।


आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेला का आयोजन बगीचा विकासखंड के ग्राम सुलेश में 23 मार्च, ग्राम चम्पा में 24 मार्च 2022, सन्ना में 25 मार्च, सरधापाठ में 28 मार्च,  देवडांड में 29 मार्च, पण्डरापाठ में 30 मार्च, बिमड़ा में 23 मार्च 2022, कुरेडेग में 24 मार्च, कलिया में 25 मार्च 2022, भितघरा में 28 मार्च, सरईपानी में 29 मार्च 2022 को शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के ग्राम कारादरी में 23 मार्च 2022, हर्रापाठ में 25 मार्च 2022, रेमने में 28 मार्च 2022 को, कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बैगाअम्बा में 23 मार्च, बटईकेला में 24 मार्च 2022 को, दुलदुला विकासखंड के ग्राम झरगांव में 23 मार्च 2022, कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार  में 23 मार्च एवं पत्थलगांव के ग्राम बुलडेगा में 24 मार्च 2022 को शिविर का आयोजन किया गया।

"
"