जशपुर जिले की सड़को के लिए केंद्रीय सडक एवं परिवहन मंत्रालय से मिली 92.82 करोड़ की सौगात.. होली त्यौहार पर सांसद गोमती साय की सक्रियता लाई रंग.. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 16 मार्च 2022

जशपुर जिले की सड़को के लिए केंद्रीय सडक एवं परिवहन मंत्रालय से मिली 92.82 करोड़ की सौगात.. होली त्यौहार पर सांसद गोमती साय की सक्रियता लाई रंग..

 


 रायगढ़ लोकसभा की तेज तर्रार सांसद गोमती साय अपने कार्य को लेकर हमेशा सुर्खियों मे बनी रहती है जिसका एक उदाहरण आज फिर से देखने को मिला सांसद गोमती साय ने जशपुर जिले की विभिन्न सड़को के लिए केंद्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर स्टेट हाइवे व प्रमुख जिला सडक निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने हेतु पत्र जारी किया था।


उक्त सडक निर्माण हेतु केंद्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने होली त्योहार के अवसर मे सांसद श्रीमती साय की मांग पर बतोली से बगीचा के बीच 2 किमी,चराईडांड से बगीचा के बीच 15 किमी,कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा के बीच 4 किमी कुल 21 किमी सड़क के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण हेतु 41 करोड़ 79 लाख रुपये व पत्थलगांव ब्लॉक मे करमीटिकरा से डुमरबहार तक 20.22 किमी सडक के नव निर्माण हेतु 51 करोड़ 03 लाख रुपये कुल 41.22 किमी सड़क हेतु 92.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। 


सांसद गोमती साय ने सड़क स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का आभार जताया और कहा कि मोदी सरकार मे पूरे देश मे सडको का जाल बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है नेशनल हाइवे हो,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो या स्टेट हाइवे हो सभी सड़को का निर्माण प्रगति पर है और इस स्वीकृत सडको का कार्य भी जल्द पूर्ण कराया जाएगा।


रायगढ़ लोकसभा की सांसद गोमती साय के कार्य से पूरे लोकसभा मे भाजपा के साथ साथ विपक्ष के लोग भी उनके कार्य के कायल हो रहे है और उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते नजर आ रहे है।

"
"