title : सरगुजा यूनिवर्सिटी ने उत्तर पुस्तिका जमा करने की तिथि को 3 दिन बढ़ाया।RGSSU,NSUI तथा youth INTUC की मांग हुई पूरी - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 15 मार्च 2022

title : सरगुजा यूनिवर्सिटी ने उत्तर पुस्तिका जमा करने की तिथि को 3 दिन बढ़ाया।RGSSU,NSUI तथा youth INTUC की मांग हुई पूरी

एनएसयूआई,RGSSU,YOUTH INTUC द्वारा संत गहीरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव को सेमेस्टर परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जमा करने आखरी तिथि बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई, RGSSU ने यह मांग की थी कि सेमेस्टर परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जमा करने की आखरी तारीख 16 मार्च रखी थी । परीक्षा 11 मार्च से शुरू हुई जिसपर सिर्फ 4 दिन की अवधि छात्रों को दी गई जो काफी नही है इतने कम समय में पूरा विषय के पेपर लिखना काफी मुश्किल है जिससे छात्रों को काफी दिक्कत हो रही है खास कर ग्रामीण अंचल के छात्रों को ।NSUI पूर्व प्रदेश महासचिव आतीफ रजा ने बताया की छात्रों ने लगातार फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से हमसे मदद की मांग की है और एनएसयूआई  सदेव छात्र हित के लिए खड़ा है।


इसी संबंध में आज NSUI तथा RGSSU  कुलसचिव महोदय से मांग की गयी कि परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जमा करने की तिथि को 3 दिन और बढ़ाया जाए जिससे छात्रों को सहूलियत मिल सके और कोई भी छात्रा परीक्षा देने से वंचित न रह सके। 


कुलसचिव से वार्ता के पश्चात RGSSU संगठन के जिलाध्यक्ष  परमेश्वर भगत जी  ने बताया की कुलसचिव महोदय जी ने हमारी मांगों को मान लिया है और परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जमा करने की तिथि को 16 मार्च से 3 दिन और बढ़ा दिया जो की अब 19 मार्च तक हो गई जिसका नोटिफिकेशन यूनिवर्सिटी द्वारा जारी कर दिया गया है यह फैसला छात्र हित के लिए बहुत अच्छा फैसला हैं एवं सेमेस्टर परीक्षा देने वाले सभी छात्रों में काफी खुशी है।


ज्ञापन को मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव आतीफ रजा जी ,RGSSU जिलाध्यक्ष परमेश्वर भगत जी , जिला सचिव NSUI साकेत केडिया जी ,यूथ इंटक कार्यकारणी जिलाध्यक्ष दीपेश धर जी ,युवा इंटक जिलाध्यक्ष सतीश घोष जी , RGSSU  जिला महासचिव जय प्रकाश यादव जी , प्रीति चक्रधारी,योगिता मंडावी,हंस लाल सिदार,सत्यम कुशवाह,अरुण कुमार भगत,जया जयसवाल,मंजू नाविक,हीना पैंकरा आदि उपस्थित थे।

"
"