रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा-ग्राम पंचायत हथनेवरा में 5 मार्च से राम लीला का आयोजन किया जा रहा है।रामलीला 5 मार्च से 11 मार्च तक खेला जावेगा। 5 को मुकुट पूजा व सती मोह लीला,6 को पार्वती जन्म व शिव पार्वती विवाह,7 को नारद मोह,मनु सतरूपा,8 को रावण उपद्रव, पृथ्वी दुखित व राम जन्म,9 राम जन्म,लोकाचार,नामकरण,10 विश्व मित्र लीला व फलवारी बाजार लीला, 11 को रावण- बाणासुर लीला व धनुष यज्ञ लीला खेली जावेगी। 11 मार्च को भब्य मड़ाई मेला का आयोजन किया जवेगा। समिति के मैनेजर ने बताया है कि यह राम लीला हमारे पूर्वजों के समय से ही खेलते आ रहे। वर्तमान समय मे टीवी में धारावाहिक सीरियल के माध्यम से लोगो मे इस तरह के कार्यक्रम देखे जाते। व्यापारी बन्धुओ से समय से पहले आकर अपना जगह सुनिश्चित करने की अपील समिति ने किया है

