बाल समाज रासलीला मण्डली के सदस्यों ने मनाया होली
रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा--रंगों का पर्व होली को ग्राम पंचायत कोसमन्दा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चो,युवाओ व बुजुर्गों ने अपनी-अपनी टीम बना कर होली पर्व का आनंद लिया।जगह-जगह डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये युवा।बाल समाज रास लीला मण्डली के सदस्यों ने ग्रुप में घर-घर पहुंच कर रगं ग़ुलाल लगाये और घर मे बने पकवानों का आनंद लिया।11 बजे सभी सदस्य पीथमपुर पहुँच नदी स्नान कर बाबा कालेश्वर नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लीला मंडली के सदस्यों में सिया बरेठ,पीरु बरेठ,दयाराम बरेठ,राम लाल यादव, शांति बरेठ,भरत कौशिक,भागवत राठौर,केशव कश्यप, मोरध्वज वैष्णव, कृष्णा दास वैष्णव, दाऊ राम राठौर,सुरेश कुमार यादव, वीरेंद्र कौशिक,ईश्वर यादव,कपिल राठौर,हरीश राठौर,खेमलाल राठौर सामिल रहे।

