मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 19 मार्च 2022

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया


दुर्घटना में घायल श्री उपेंद्र दुबे को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन सरगुजा को दिए

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा के पास हुए सड़क हादसे में श्री उपेंद्र दुबे की माता, पत्नी और पुत्र का निधन हो गया है, जबकि श्री उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें अंबिकापुर के एक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन सरगुजा को श्री उपेंद्र दुबे के इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।



सूरजपुर:- सूरजपुर बनारस मार्ग में बभनी मोड के समीप आज तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे की पत्नी मां और जवान बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्रकार उपेन्द्र दुबे घायल बताएं जा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे अपनी पत्नी, मां और बेटे नवीन दुबे के साथ निजी वाहन से बनारस तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे। सुबह करीब 7 बजे बमनी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर उनकी कार पेड़ से टकरा गई जिसमें उनकी माताजी, पत्नी और जवान बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पत्रकार उपेंद्र दुबे को घायल अवस्था में अंबिकापुर रेफर किया गया है वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


शोक में डूबा शहर

सुबह करीब 9 बजे इस दुखद घटना की खबर सूरजपुर पहुंची और जैसे ही सूचना आई वैसे ही पूरा शहर शोक में डूब गया। आग की तरह कुछ ही देर में खबर सूरजपुर में फैल गई। वाहन में सवार सभी लोगों के संबंध में लोग जानने के लिए नजदीकी लोगों से संपर्क करने लगे

"
"