रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा--जय माँ दुर्गा सेवा संस्थान कोसमन्दा द्वारा होली मिलन समारोह व हास्य कवि सम्मेलन 20 मार्च को रखा गया है।समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित उनके संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता रहा है। पिछले 2 वर्ष कोरोना काल के चलते कार्यक्रम नही हो पाया है। इस वर्ष बड़े ही धूम-धाम से मनाया जवेगा इसके लिये तैयारी पूरी कर ली गई है।कवियों में किरण सोनी श्रृंगार रस,बलराम कर्ष हास्य रस,दिलीप अग्रवाल वीर रस, हीरामणि वैष्णव श्रृंगार रस,मुकेश चतुर्वेदी हास्य रस,कृष्ण कुमार चन्द्रा गीतकार उपस्थित रहेंगे।अतिथियों के रूप में डॉ खिलावन साहू पूर्व विधायक सक्ति,उमा राजेन्द्र राठौर जिला पंचायत सदस्य,नम्रता राघवेंद्र नामदेव जनपद उपाध्यक्ष बलौदा,शास्वत धर दीवान जी प्रतिनिधि विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़, गिरधारी यादव जी पूर्व प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी,संजय रत्नाकर जी जनपद सदस्य एवम कृषि सभा पति बलौदा,गजाधर कौशिक सरपंच कोसमन्दा व विक्रम कौशिक उपसरपंच कोसमन्दा होंगे।

